सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए रानीगंज पुस्तक मेला में छात्रों को लेकर की गई केरियर काउंसलिंग सेशन





 रानीगंज- सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए रानीगंज पुस्तक मेला में छात्रों को लेकर एक केरियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें सिविल सर्विस परीक्षा में किस तरह से विद्यार्थी सफल हो सकते है इसे लेकर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया.यहां ए डी डी ए की सीईओ आई ए एस आकांक्षा भास्कर, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आई पी एस डीसीपी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एस एस ,पांडवेश्वर की बीडीओ डब्लूबीसीएस एस वृष्टि हाजरा ने विद्यार्थियों को विभिन्न सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने के टिप्स दिए.वृष्टि हाजरा ने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफल होने की कुंजी लगन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति की कोशिश करने में निहित है. सिविल सर्विस की परीक्षा में सफल होने के लिए एकाग्रता अति आवश्यक है आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर आकांक्षा भास्कर ने कहा कि इस पेशे में आने के लिए लगन से तैयारी करना बहुत जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए एक विकल्प तैयार रखना बहुत जरूरी है कि अगर किन्ही कारणों से इस परीक्षा में सफलता नहीं मिलती है तो कम से कम दूसरे किसी पेशे मैं आप अपना कैरियर बना सकते हैं. दूसरी तरफ विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर कुलदीप एसएस ने कहा कि इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए कोचिंग बहुत जरूरी है लेकिन अगर आप कोचिंग नहीं करना चाहते हैं तो इंटरनेट के जरिए भी यूपीएससी की परीक्षा से संबंधित चीजों को देखें पढ़ें जानकारी प्राप्त करें और बिना कोचिंग के भी इसमें सफलता पाई जा सकती है .उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस परीक्षा में सफलता पाई थी, तब उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली थी लेकिन सिर्फ अपनी लगन से उन्होंने पढ़ाई की और सफल हुए. उन्होंने बताया कि जब वह इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे तब वह एक चिकित्सक के रूप में एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर में काम कर रहे थे, उसे दौरान ही उन्होंने इस परीक्षा में सफलता पाई इसलिए उन्होंने सभी से कहा कि अपने समय का सदुपयोग करें और हमेशा कुछ ना कुछ सकारात्मक करते रहे.

 इस केरियर काउंसलिंग के दौरान छात्रों ने उपस्थित आईपीएस ,आईएएस अधिकारियों से छात्रों ने कई सवाल किया, जिसका जवाब अधिकारियों ने दिया. इस कार्यक्रम का संचालन अंचल के उद्योगपति सह रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर