पुर्व पार्षद आरिज जलिस ने आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम से पीर बाबा मेले से पहले रेलवे पुल के जीर्णोद्धार करने की मांग किया






रानीगंज-पुर्व पार्षद आरिज जलिस ने आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम को एक ई के जरिए उल्लेख किया है कि रानीगंज रेलवे स्टेशन पर लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पुल को रेलवे अधिकारियों द्वारा बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़ा जा रहा है, हालाँकि, यात्रियों ने रेल लाइनों को पार करने के लिए नवनिर्मित क्षतिग्रस्त पुल का उपयोग करना शुरू कर दिया है जो कि प्लेटफ़ॉर्म नंबर - 4 पर समाप्त होता है. उन्होंने इसे रेलवे के कानूनों का उल्लंघन बताया और कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ किसी भी समय कार्रवाई की जा सकती है. अपने ई मेल में उन्होंने डीआरएम से अनुरोध किया कि रानीगंज के पीर बाबा के मेला से पहले रेलवे पुल के जीर्णोद्धार किया जाए.ज्ञात हो रानीगंज के इस पीर बाबा के उर्स में रोजाना हजारों की संख्या में बाबा के अनुयायी ट्रेनों से यहां आवागमन करते है.यह उर्स 16 फरवरी से आरम्भ होती है,जो फरवरी माह के अंत तक चलती है. उन्होंने उल्लेख किया कि इस पुल का उपयोग तीर्थयात्रियों और अन्य यात्रियों, छात्रों, दैनिक वेतन भोगियों द्वारा (प्राचीन) गिरजा पारा '3 नंबर धोड़ा' से पुल पार करने के लिए वर्षों से किया जाता रहा है. यह चर्बी मोहल्ला, रानीगंज बाजार के लोगों के लिए भारतीय रेलवे द्वारा विशेषाधिकार के रूप में व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब कानूनी कार्रवाई के डर से , दैनिक मजदूर, व्यवसायी और दक्षिण दिशा के यात्री पुल पार कर अपने दैनिक कार्य करते हैं. अब जब पुल को तोड़ दिया गया है तो यात्रियों को रोजाना टिकट खरीदने और अपना काम करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने ई मेल के जरिए डीआरएम से अनुरोध किया कि पीर बाबा मेला से पहले वहां पर एक नए पुल के निर्माण का आदेश दें, क्योंकि मेले के दौरान हजारों लोग इस स्थान पर आते हैं और पुल का उपयोग करते हैं, या फिर नए पुल को मुकदमेबाजी के दायरे से बाहर छोड़ दें ताकि यात्री पहले की तरह बिना किसी डर या मुकदमे के भय के पुल पर स्वतंत्र रूप से गुजर सकें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर