गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव पंजाबी मोड़ गुरुद्वारा में मनाया गया




रानीगंज- सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गो‍बिंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव रानीगंज के पंजाबी मोड़ गुरुद्वारा में मनाई गयी

  ज्ञात हो कि गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का प्रकाश उत्सव अर्थात जन्म जयंती का कार्यक्रम विभिन्न जगह पर किया जा रहा है, इसमें भारत के विभिन्न गुरुद्वारों एवं सरकार की तरफ से भी आयोजन किया जा रहा है , इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के रानीगंज पंजाबी मोड़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का प्रकाश उत्सव गुरु मर्यादा के अनुसार मनाया गया, इस ग्रुप पर्व के बारे में गुरुद्वारा प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पंजाबी मोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने यह कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें प्रसिद्ध प्रचारक हनमंत सिंह जी पटियाला वाले, कीर्तनी रागी जथा गुरबचन सिंह जी हजूरी, रागी अमृतसर दरबार साहिब पंजाब के विशेष रूप से आए थे, उन्होंने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया एवं गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी एवं गुरु मर्यादा की जानकारी दी. इसके बाद आई हुई संगत के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से लंगर का भी आयोजन किया गया था . इस गुरु पर्व में इलाके की समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटिया एवं जाथेबंदिया के साथ-साथ जन प्रतिनिधि गण भी पहुंचे थे , आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमेन सह रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी,रानीगंज बोरो चैयरमेन शेख शहजादा , पार्षद ज्योति सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी माथा टेका एवं गुरु साहिब जी का आशीर्वाद लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर