रानीगंज के दामोदर नदी में मकर सक्रांति पर हजारों लोग स्नान कर पुण्य अर्जित किया





 रानीगंज-रानीगंज स्तिथ दामोदर नदी में सोमवार को हजारों लोगों ने मकर सक्रांति पर डुबकी लगा कर पुण्य अर्जित किया,वहीं एगरा ग्राम पंचायत अंतर्गत नारायण कुड़ी मथुराचंडी पर्यटन स्थल पर सोमवार को पवित्र मकर संक्रांति के अवसर पर हमेशा की भांति एक मेले का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मथुराचंडी उन्नयन परिचालन कमेटी द्वारा इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां इस कमेटी से जुड़े अधिकारियों में अध्यक्ष भूतनाथ मंडल, सचिव गौतम चौधरी के अलावा उत्पल घोष अरविंद सिंघानिया आदि सदस्य भी उपस्थित थे . इस मौके पर यहां पश्चिम वर्दमान जिला के सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी उप सभाधिपति, विष्णु देव नोनिया पूर्व सभाधिपति सुभद्रा बाउरी,कवि विश्वनाथ मण्डल चट्टोपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थे. अथितियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई. यहां पर हजारों श्रद्धालुओं को खिचड़ी भोग खिलाया गया. खिचड़ी भोग वितरण का कार्यक्रम विश्वनाथ बावरी के हाथों शुरू हुआ इसके उपरांत यहां पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं को खिचड़ी भोग खिलाया गया, इसके अलावा यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,कवि गान भी हुई, जिससे बंगाल की धरोहर की एक झांकी प्रस्तुत की गई. आपका बता दें कि मकर संक्रांति के अवसर पर बंगाल में एक खास तरह की मिठाई बनाई जाती है जिसे पीठे कहा जाता है बंगाल के ग्रामीण इलाकों की यह धरोहर है लेकिन आज इस पूरे बंगाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है मथुराचंडी में आयोजित यह मेला अगले तीन दिनों तक चलेगा.दुसरी और मेजिया शमशान काली मंदिर के समीप भी हजारों लोगों को खिचड़ी खिलाया गया.इस अवसर पर लोगो ने यथासंभव वस्त्र दान,अन्न दान भी किये.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात