व्हीकल ऑनर्स एण्ड ड्राइवर एसोसिएशन द्वारा कुनुस्तोड़िया महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा



 जामुड़िया-व्हीकल ऑनर्स एण्ड ड्राइवर संगठन के द्वारा मंगलवार को कुनुस्तोड़िया एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप गया. उन्होंने बताया की बुधवार से कुनुस्टोरिया एरिया में चल रहे प्राइवेट गाड़ियों का परिचालन बन्द हो जाएगा. संगठन के द्वारा हेडक्वार्टर से जैम पोर्टल के माध्यम से गाड़ियों की ई टेंडरिंग के विरोध में कल से हड़ताल का आह्वान किया गया.इस संदर्भ में ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव दीपक दास ने कहा की एक महीना पहले जब प्रबंधन से बात हुई थी तो कहा गया था कि जेम पोर्टल पर वह लोग अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं ,लेकिन कल रात को उनको पता चला कि ईसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया से इस क्षेत्र के लिए एक साथ छब्बीस वाहनों का टेंडर निकाल दिया गया है .इसके खिलाफ आज सभी वाहन मालिक आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई वाहन मालिक तीस वर्षों से तो कोई चालीस वर्षों से यहां पर वाहन चला रहें है, लेकिन अब अचानक इस तरह से अगर बाहरी लोगों को टेंडर के जरिए यहां पर वाहन चलाने की अनुमति में प्रदान की जाती है तो उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा. इसी मुद्दे को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आज इस एरिया के महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया और कहा की वह लोग हड़ताल पर जा रहे हैं. फिलहाल यह हड़ताल सिर्फ यहां के वाहन चालकों तक सीमित रहेगी अगर तीस तारीख को नया टेंडर निकाला जाता है तो इस हड़ताल की जद में एंबुलेंस और स्कूल की गाड़ियां भी आ जाएंगे .उन्होंने कहा कि फिलहाल चालीस वाहन मालिक हड़ताल पर जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल