जेके नगर बाजार में दुकानों में लगातार चोरियां होने से चोरों के हौसले बुलंद ,






रानीगंज-रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमचा फाड़ी के जेके नगर बाजार में दुकानों में लगातार चोरियां होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं . ऐसा लगता है कि पुलिस पुरी तरह से पस्त है .जेके नगर बाजार में घट रही घटनाओं से ऐसा ही लग रहा है .ज्ञात हो कि 15 दिन पहले दो दुकानों में चोरी हुई ,लेकिन उस घटना में अपराधियों की धर पकड़ अभी तक नहीं हुई. दुकानदारों का कहना है इसी वजह से चोरों के हौसले और बुलंद हो गए और उन्होंने फिर से एक और चोरी की घटना को अंजाम दिया है. देखा जा रहा है की छत तोड़कर या ताले तोड़कर चोरीयां की जा रही है . आश्चर्य की बात यह है कि इस क्षेत्र के कुछ ही मीटर की दूरी पर नीमचा फाड़ी है, लेकिन अपराधी पुलिस से बेखौफ होकर जेके नगर बाजार में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं . लगातार हो रही इन घटनाओं से बाजार में व्यवसायी संगठन काफी चिंतित है. गुरुवार सुबह जब अनिल भगत ने अपनी दुकान खोली तो वह दंग रह गए , उन्होंने देखा की छत को तोड़कर चोर दुकान के अंदर से कुछ कीमती सामान ले गए . इनमें कुछ नगद भी था . उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर आई और छानबीन में जुट गई. दुकानदार ने कहा कि जेके नगर बाजार में चोरों का जो तांडव शुरू हुआ है. इससे व्यापारी हम लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं . इनका कहना है कि ऐसा ही चलता रहा तो वह कैसे अपने रोजी-रोटी कमाएंगे. उन्होंने कहा कि चोरों के आतंक से रात को ठीक से सो नहीं पाते कि कहीं दुकानों में चोरी ना हो जाए, वही संजय सिंह नाम के अन्य दुकानदार ने कहा कि चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही, हम लोग लगातार चोरी के खिलाफ आवाज उठाते हैं और पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हैं तुरंत इस पर कार्रवाई की जाए . उन्होंने अफसोस भरे लहजे में कहा कि अगर पहले कार्रवाई की गई होती तो आज इस कदर फिर चोर साहस न जुटा पाते , हम लोग यहां छोटे-छोटे व्यवसाई अपनी दुकानदारी कर कर रोजी-रोटी का जुगाड़ करते हैं, अगर इस तरह से चोरी होती रही तो हम लोगों की रोजी-रोटी पर आफत आ जाएगी , दूसरी तरफ स्थानीय निवासी कोशिनाथ सिंह ने बताया कि यहां एक जगह और कॉलोनी में दो घरों में चोरी हुई है इस चोरी से हम लोग डरे और सहमें हुए हैं , लगातार इस क्षेत्र में चोरियां बढ़ चुकी हैं , अपराध बढ़ चुका है, हम लोग रात की नींद भी चैन से नहीं सो पा रहे हैं, पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर