जामुड़िया---आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल बुधवार को जब जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बोरो एक अन्तर्गत 5 नंबर वार्ड के एबी पीट इलाके में बीते 23 दिनों से जलापूर्ति की मोटर खराब की जानकारी पाकर बुधवार को एबी पीट क्षेत्र पहुंची तो तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अग्निमित्रा पॉल की कार रोक कर विरोध जताते हुए कहा कि इससे पहले वह कहाँ थी, अब राजनीति करने आई हैं, पानी की समस्या है उसका समाधान श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक करेंगे. यहां लोगों की सहानुभूति पाने आई हैं, वोट की राजनीति करने आई हैं.
हालांकि, बीजेपी के राज्य सचिव और आसनसोल दक्षिण की विधायक ने कहा कि मैं समस्या का समाधान करने आई हूं, बीते 8 जनवरी से यहां के लोगो को पानी नहीं मिल रही है, इसे तृणमूल कांग्रेस ने ठीक क्यों नहीं किया? मुझे क्यों आना पड़ा? यहां के विधायक कहां हैं? यहां के पार्षद कहां हैं? वे केवल एक ही काम जानते हैं, गाली देना, परेशान करना, इसलिए वे आज भी ऐसा ही कर रहे हैं.
ज्ञात हो कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बोरो एक अन्तर्गत 5 नंबर वार्ड के एबी पीट इलाके में मोटर खराब होने के कारण पिछले 23 दिनो से लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं. विधायक अग्निमित्रा पाल ने एबी पीट क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर सवाल उठाया कि यहां की पार्षद या विधायक इस संकट की घड़ी में लोगों से मिलने क्यों नहीं आ रहे हैं . यहां के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है ,लेकिन स्थानीय कारखाना में पानी पहुंच रहा है. स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और पुलिस थाना को उद्योगपतियों द्वारा पैसा दिया जा रहा है, इसलिए लोगों को पीने का पानी भले ना मिले लेकिन कारखाने को पानी मिल रहा है उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधियों और तृणमूल के विधायक के इस क्षेत्र में नहीं आने से लोग नाराज़ है. स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेता स्थानीय महिलाओं को अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र देने के लिए रुपये की मांग कर रहे है. यहां पर 4 नये वाटर रिजर्वर बनाए गए है, लेकिन इतने साल बीत जाने के बावजूद भी उन्हें चालू क्यों नहीं किया गया है ,अगर आज वह चालू होता तो यहां पर पानी की इतनी किल्लत नहीं होती. उन्होंने कहा कि यहां पर कोई कोयला खदान नहीं चलता है, इसके बावजूद ईसीएल मानवता के आधार पर पानी उपलब्ध करा रहा था, मोटर जल गया है. उन्होंने इस बारे में इलाके के जनरल मैनेजर से बात की है. उन्होंने बताया कि मोटर की मरम्मत के लिए भेजा गया है .इसके बाद उन्होंने मरम्मत करने वाले से बात की तो ,उन्होंने बताया है कि मंगलवार तक मोटर ठीक हो जाएगा. विधायक ने कहा कि ईसीएल का पानी तो चालू हो जाएगा, लेकिन आसनसोल नगर निगम क्या कर रहा है .उन्होंने सवाल किया की ममता बनर्जी के सरकार क्या सिर्फ टैक्स लेने के लिए है. लोगों को नागरिक सुविधाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी क्या सरकार की नहीं है . यहां की महिलाएं यह बात कह रही है टीएमसी नेता सिर्फ चुनाव के समय आते हैं .दूसरी और इस वार्ड के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष पाल ने कहा कि बीते 8 जनवरी को इसीएल का यह मोटर खराब होने पर यहां के विधायक हरे राम सिंह सहित हमलोग भी सातग्राम एरिया महाप्रबंधक के पास गए थे ताकि जल्द से जल्द विकल्प के मोटर मिल जाए . भाजपा विधायक अगर यहां ना आकर एरिया के महाप्रबंधक के कार्यालय पहुंचकर उनसे इस विषय पर राजनीति कर रहीं है. इस मौके पर भाजपा के स्थानिय शाखा अध्यक्ष संजय सिंह ,संतोष सिंह ,धर्मेन्द्र पासवान, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, साधन माजी ,सनी सिंह ,रामसाही साहु, सुनील सिंह के आलावा भारी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित थे .










0 टिप्पणियाँ