साईकल चोर को की गयी जम कर पिटाई





रानीगंज-एक दुकानदार अपने पान की दुकान के लिए साईकल लेकर सामान खरीदने गए थे ,उस समय वह साइकिल चोर का शिकार हो गए. हालाँकि स्थानीय दुकानदारों और स्थानीय कई निवासियों ने इस साइकिल चोरी को देख लिया और साइकिल चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी. मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और साइकिल चोरी के अपराध में शामिल व्यक्ति को उग्र भीड़ से बचाया और थाने ले गये. घटना के संबंध में पता चला है कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे रानीगंज शहर की हृदयस्थली कहे जाने वाले सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र मारवाड़ी पट्टी में यह चोरी हुई. दोपहर करीब दो बजे पान गुमटी के मालिक ने कई दुकानों से सामान खरीदा और कुछ सामान खरीदने के लिए मारवाड़ी पट्टी की गली में साईकल रख कर दूसरे दुकान पर चला गया. उनकी सामग्री खरीदने के दौरान ही चोर को मौका मिल गया इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसकी साइकिल लेकर भागने लगा.साइकिल लेकर भागते समय स्थानीय इलाके के कई दुकानदारों और उस इलाके में बाजार करने आये कई लोगों ने उसे देखा और उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुछा कि वह यह साइकिल क्यों ले जा रहा है. इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी. जब आरोपी शख्स से इस चोरी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी नौकरी चली गई थी, इसलिए उसने यह गलत तरीका अपनाया. हालाँकि, कई लोगों ने उसके बातों का खंडन किया और बताया कि यह केवल नशीली दवाओं के सेवन के लिए चोरी करते हैं. हालांकि पुलिस ने उनकी एक न सुनी और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ साइकिल चोरी करने की शिकायत दर्ज कर ली. बता दें कि साइकिल चोरी की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी रानीगंज के कई हिस्सों से साइकिल चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, हालांकि कई मामलों में पुलिस ने सी.सी.टी.वी फुटेज देखकर इन चोरीयों की शिकायत की जांच कर अपराधियों की पहचान की और चोरी का सामान बरामद किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात