रानीगंज-रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत इलाके स्थित आमकोला गांव में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए. आमकोला नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रतिष्ठा और शिवलिंग अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 22 जनवरी से 25 जनवरी तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. मंगलवार सुबह 7:00 बजे रूद्र यज्ञ और रुद्राभिषेक शुरू हुआ.रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने फीता काट कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके उपरांत शाम 7:00 चंद्रावती साधु संप्रदाय द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया. कल भी सुबह 7:00 से रूद्र यज्ञ और रुद्राभिषेक का आयोजन होगा फिर शाम को एक बार फिर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. वरुण दास और उनकी टीम कीर्तन का आयोजन करेगी. प्रत्येक दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा. इसके साथ 25 तारीख को यज्ञ की पुर्णाहुति की जाएगी और 12 बजे नर नारायण सेवा की जाएगी.










0 टिप्पणियाँ