रॉबिन सेन स्टेडियम में रानीगंज चक्र के प्राथमिक स्कूल निम्न बुनियादी और शिशु शिक्षा केंद्र के बच्चों को लेकर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता





रानीगंज-रानीगंज के शिशु बागान इलाके में स्थित रॉबिन सेन स्टेडियम में पश्चिम बर्धमान जिले के रानीगंज (सर्किल) चक्र के प्राथमिक नगर निगम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्कूल, निम्न बुनियादी और शिशु शिक्षा केंद्र के बच्चों को लेकर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यहां पर तकरीबन 100 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया. इन्होंने तकरीबन 35 स्पर्धायों में भाग लिया .कार्यक्रम का उद्घाटन ध्वजारोहण और रिले मशाल रेस से हुई. उद्घाटन समारोह के दौरान रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ,रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा तथा प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षक सुशोभन कोनार मुख्य रूप से उपस्थित थे. सभी स्पर्धाओं का संचालन रानीगंज रेफरिज ऐसोसिएशन द्वारा किया गया . इस बारे में रानीगंज सर्किल के एसआई सुशोभन कोनार ने बताया कि यहां आज 41 वें सर्किल स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया है, जहां कुल 115 

प्राथमिक स्कूल ,निम्न बुनियादी और शिशु शिक्षा केंद्र के बच्चों को लेकर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है, यहां के विजेता बच्चे कुल्टी में 24 तारीख को होने वाले सब डिवीजन स्पोर्ट्स में हिस्सा लेंगे फिर वहां से वह सफल बच्चे जामुड़िया में 30 और 31 जनवरी को जिला स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होगा.उन्होंने बताया कि आज की इस प्रतियोगिता में 34 स्पर्धाओं में बच्चे हिस्सा ले रहे हैं.इस अवसर पर सभी विद्यालयों के शिक्षक - शिक्षिकाएं तथा अभिभावक गण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल