जामुड़िया-प्राइवेट चार पहिया वाहनों के संगठन ऑनर्स एंड ड्राइवर एसोसिएशन के द्वारा ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया में चल रहे हड़ताल के तीसरे दिन अपना हड़ताल समाप्त कर सभी गाड़ियां पुनः काम पर लौटे. ज्ञात हो कि जैम पोर्टल के माध्यम से ईसीएल हेड क्वार्टर सक्तोड़िया से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया जारी कर 26 गाड़ियों का टेंडर निकाला गया था.इस के विरोध में पिछले दो दिनों से यहां चलने वाले गाड़ी के मालिक एवं चालक अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल कर कुनुस्तोड़िया एरिया कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. इस संदर्भ में आनर्स एंड ड्राइवर एसोसिएशन के सचिव दीपक दास ने बताया कि यह सिर्फ कुनस्तोरिया क्षेत्र के वाहन चालकों और वाहन मालिकों की जीत नहीं ,बल्कि पूरे ईसीएल के वाहन चालकों और मालिकों की जीत है. उन्होंने कहा कि आज से ही सभी वाहन पूर्व वत चलने लगेंगे. उन्होंने कहा कि प्रबंधन से उनकी बात हो गई है ,भविष्य में जो भी टेंडर निकाला जाएगा वह स्थानीय वाहन मालिकों और चालकों के साथ बातचीत करने के बाद ही निकल जाएगा.










0 टिप्पणियाँ