बन्दना पर्व पर जामुड़िया थाना और विकल्प ट्रेडर्स द्वारा हुरमा डांगा आदिवासी इलाके मे जरूरतमंद सैकड़ो लोगो को वस्त्र प्रदान किया गया



रानीगंज- बन्दना पर्व पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अन्तर्गत जामुड़िया थाना और विकल्प ट्रेडर्स की संयुक्त पहल पर आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या के हुरमा डांगा आदिवासी इलाके में जरूरतमंद परिवारों को सैकड़ों शीतकालीन वस्त्र प्रदान किया गया. इस मौके पर जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, एसआई मिहिर दे , वार्ड एक के पार्षद मृदुल चक्रवर्ती ,स्वरूप दास, पंचानन माझी और माझीपाड़ा के लोग मौजूद थे. इस संदर्भ में इलाके के आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि बन्दना पर्व के मौके पर उन्होंने जामुड़िया थाना प्रभारी से अनुरोध किया था कि अगर इस क्षेत्र के कुछ जरूरत मंद लोगों के लिए कंबल प्रबंध किया जा सके तो अच्छा होगा. आज अचानक जामुड़िया थाना के प्रभारी ने उन्हें फोन पर बताया कि वह 100 कंबल लेकर आ रहे है ओर यह आप लोगों में वितरण का इंतजाम किया गया है. उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों ने जामुड़िया थाना प्रभारी से 50 कंबल का ही अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने 100 कंबल का इंतजाम किया. इसके लिए यहां के लोगों ने जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी का धन्यवाद दिया. वहीं राजशेखर मुखर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन हमेशा स्थानीय लोगों के साथ बेहतर संबंध और यह संवंध मजबूत करने की कोशिश कर रही है. इसी क्रम में इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं, जिससे पुलिस लोगों का विश्वास जीत सके कि पुलिस हमेशा लोगों के सुख-दुख में उनके दोस्त की तरह उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता से हाथ में हाथ मिलाकर कार्य करना चाहिए. उन्होंने आदिवासीयो को बन्दना पर्व की बधाई दी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर