शेयर बाजार में निवेश के नाम पर पांच लाख रुपयों की ठगी, चार गिरफ्तार






कुल्टी-कुल्टी थाना इलाके में शेयर बाजार में रुपयों की दुगना करने का प्रलोभन देकर पांच लाख रुपयों की ठगी करने का मामला सामने आया है। जहाँ बरकार मनबेड़िया निवासी आशुतोष कुमार झा को शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर कुछ साइबर अपराधियों ने ठगी का शिकार बनाया है। घटना के बिषय में बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले आशुतोष कुमार झा ने शेयरों में निवेश के लिए एक निजी बैंक में डीमैट खाता खोला था। जहाँ उन्होंने ने कुछ रूपयों को निवेश किया। जिसके बाद से ही उन्हें कई नंबरों कॉल आने लगा और बताया गया कि वे बैंक के एजेंट है जो निवेशकों का रूपयों को जल्दी दुगनी करने में मदद करते है। इसी लालच में आशुतोष कुमार ने कई चरणों में अपराधियों को 5 लाख रुपए दे दिये। जिसके बाद वे जब बैंक पहुँचे तो उन्हें ज्ञात हुआ कि वे साइबर अपराधियों के शिकार हो गये है। मामले में तत्काल आशुतोष कुमार ने बीते गुरुवार कुल्टी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद कुल्टी थाना में ने थाना में दर्ज कांड संख्या 26/24 के आधार पर जाँच शुरू कर दिया। पुलिस ने आशुतोष की मदद से पुनः अपराधियों को मोटी रकम का निवेश करने लालच देकर चोरांगी के समीप बुलाया जहाँ पहले से मौजूद पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा निवासी नरेश मंडल, रूपनारायणपुर निवासी बिजय प्रशाद एवं प्रबीर मजूमदार , असनाओल नार्थ निवासी स्वरूप मल्लिक का नाम बताया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार आरोपियों को आसनसोल न्यायालय के सुपुर्द कर मामले में जाँच के लिये सात दिनों की पुलिस हिरासत की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता