पश्चिम बंग गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ द्वारा नाट्यकार सफदर हाशमी का 36वां शहीद दिवस मनाया.



रानीगंज-पश्चिम बंग गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ की पश्चिम बर्दवान जिला समिति ने वर्गहीन समाज के स्वप्नदृष्टा कलाकार सफदर हाशमी का 36वां शहीद दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया.मंगलवार को चार क्षेत्रीय समितियों, रानीगंज, अंडाल, पांडवेश्वर, जामुड़िया ने कुमारबाजार में गीत, कविता, परिचर्चा और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. उद्घाटन भाषण संगठन के जिला संयुक्त सचिव अनुप मित्रा ने दिया. उन्होंने सफदर हाशमी के जीवन और कला साधना की चर्चा करते हुए कहा कि सभी वर्ग के लोकतंत्र-प्रेमी लोगों से कलाकारों और संस्कृतिकर्मियों पर जारी वर्तमान राष्ट्रीय आतंक के खिलाफ संगठित होने का आह्वान किया गया है. इस अवसर पर आदिवासी लोक कलाकार संघ के जिला अध्यक्ष अजीत कोरा, पश्चिम बंगाल लेखक शिल्पी संघ के जिला कमेटी कोषाध्यक्ष कुंतल चटर्जी उपस्थित थे. सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन अभिजीत खान द्वारा किया गया. हरिपुर क्षेत्र की 'कस्तूरी' नाट्य मंडली ने सैकड़ों लोगों के सामने सांप्रदायिकता विरोधी नुक्कड़ नाटक "सापेर झांपी" का प्रदर्शन किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता