रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट का 33 वां वार्षिक सभा के दौरान कपड़ा व्यापारियों ने विधायक से मांगे कई समस्याओं का समाधान






 रानीगंज -रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन रानीगंज का 33 वां वार्षिक सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के समक्ष संस्था के पदाधिकारियों ने रानीगंज से जुड़े विभिन्न समस्याओं की समाधान की मांग किया.इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सलाहकार बलाई सिंहा ने कहा कि रानीगंज एक समस्या मूलक शहर के रूप में स्थापित हो रहा है .जहां जाम आम बात है .रास्ता घाट की दैनिक अवस्था दिन प्रतिदिन खराब हो रही है.रास्ते में टोटो एवं अतिक्रमण की वजह से इस शहर में व्यवसाय करना कठिन हो गया है .वहीं कोरोना काल के समय से ऑनलाइन व्यवसाय पद्धति ने तो हम व्यवसाईयों का कमर तोड़ कर रख दी है. 

 रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तथा सलाहकार सलिल सिन्हा ने कहा कि लॉकडाउन में जब ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू हुई थी तब से लेकर अब तक उनलोगो व्यवसाय 30 प्रतिशत तक कम हो गया है ,इसके और भी कम होने की आशंका है,इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार को सोचने की आवश्यकता है. वहीं समारोह के दौरान रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी से अनुरोध किया गया कि रानीगंज से बांकुड़ा ,पुरुलिया के लिए एसबीएसटीसी बसें खोली जाएं .एक आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाए, तथा मार्केट क्षेत्र में सुलभ शौचालय बनाया जाए ,जिससे बाहर से आने वाले लोगों को सहूलियत हो. उन्होंने रानीगंज की सड़कों की हालत सुधारने के लिए भी तापस बैनर्जी से अनुरोध किया. इसके साथ ही उन्होंने कमर्शियल टैक्स से ट्रेड लाइसेंस को अलग करने का भी अनुरोध किया. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोणा काल में ट्रेड लाइसेंस को तीन साल के लिए रिन्यू किया गया था जबकि अब फिर से उसे 1 साल के लिए किया जाए.

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुरेश मोदी ने एसोसिएशन के 12 वरिष्ठ कपड़े व्यवसायी जिसकी उम्र 70 वर्ष के ऊपर होने के पश्चात भी वह कपड़ा व्यवसाय में अपना समय दे रहे हैं .उन्हें इस समारोह में स्मृति चिन्ह एवं उतरीय पहनाकर सम्मानित किया गया. रानीगंज के विधायक तापोस बनर्जी ने इन तमाम समस्याओं को सुना, लेकिन एक शब्द में कहा की ऑनलाइन जैसे जो समस्या है उसे निराकरण के लिए हम सबको स्वयं तैयार रहनी होगी,पर इसे रोकना आसान नहीं है .इन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि उन्होंने रानीगंज की समस्याओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीगंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गौतम घटक , रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान,

 संगठन के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, महासचिव पंकज सोमानी, प्रोग्राम चैयरमेन संजय खेतान , संदीप सोमानी, अनुप सराफ , कैलाश केजरीवाल, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान, महासचिव मनोज केसरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर