बंगाल पेपर मिल मजदूर यूनियन मैदान में सीटू द्वारा राबिन सेन की 29वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा




रानीगंज- बल्लभपुर स्तिथ बंगाल पेपर मिल मजदूर यूनियन मैदान में सीटू द्वारा राबिन सेन की 29वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा में

अमल हलदर शामिल हुए. उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत आज अडानी पर निर्भर भारत बन गया है, सभी राष्ट्रीय संपत्तियों सहित भारत की विरासत को अडानी, अंबानी को बेचा जा रहा है. नरेंद्र मोदी देश को बेच रहे है, और ममता बनर्जी राज्य को लूट रही हैं. अखिल भारत कृषक सभा के राज्य सचिव अमल हलदर के अलावा इस पुण्य तिथि पर पार्थ मुखर्जी, गौरंगो चटर्जी, मीनाक्षी मुखर्जी समेत कई शीर्ष नेता यहां मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद व वामपंथी श्रमिक संगठन के जिला नेता वंश गोपाल चौधरी ने की. इस स्मरणोत्सव सभा में अमल हलदर ने वामपंथी कार्यकर्ताओं को कामरेड रॉबिन सेन के मेहनतकश जनता के लिए संघर्ष आंदोलन की याद दिलाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. उन्होंने आज अपने भाषण में दावा किया कि नरेंद्र मोदी देश को बेच रहे हैं और ममता राज्य को लूट रही हैं और यह दोनों ही सांप्रदायिक कार्ड खेलने में व्यस्त हैं. यह सांप्रदायिकता का बीज बोकर लोगों को भ्रमित करते है. अयोध्या में ही साम्प्रदायिकता के खतरे को महसूस कर सकता हूं. हिंदू झुग्गीवासियों को भी बेदखल कर दिया गया. राम मंदिर निर्माण के नाम पर मोदी सरकार सबकुछ भूला देगी.।

पुलवामा कांड में 42 लोग शहीद हुए. वह स्थिति पैदा करके बीजेपी सत्ता में आयी. उसकी जांच नहीं होगी. भाजपा ने 146 सांसदों को निष्कासित कर एक भयानक कानून बनाया है.यह एक फासीवादी सरकार की तरह है. बीजेपी और टीएमसी के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी होगी. इसीलिए वह जनसंपर्क की बात करते हैं, बेरोजगारों के पास काम नहीं है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं और स्मार्ट मीटर के कारण बिजली की कीमतें आसमान छू रही हैं. जीवन के सभी क्षेत्रों में लोग खतरे में हैं. केवल वामपंथी ही इन लोगों की रक्षा कर सकते हैं. लाल झंडा के कार्यकर्ताओं को रॉबिन सेन के बताये रास्ते पर काम करना होगा. स्मृति सभा के मंच से उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के चुनाव से पहले जनता के बीच कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करने की पहल की. सभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थकों की भारी मौजूदगी देखी गई. बैठक की शुरुआत में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रॉबिन सेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर