इंटर एरिया फ़र्स्ट एड कंपीटिशन - 2023-24 में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन



जामुड़िया - इसीएल माइन्स रेस्क्यू स्टेशन, सीतारामपुर में आयोजित इंटर एरिया फ़र्स्ट एड कंपीटिशन - 2023-24 में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग श्रेणियों में कुल 09 पुरस्कार जीते.ग़ौरतलब है कि प्रतियोगिता में कुल 16 पुरस्कारों में से कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की टीम ने 09 पुरस्कार अपने नाम किये. श्रेणीवार विजेताओं की बात करें तो टीम 'ए' जिसमें अधिकारी व ओवरमैन शामिल थे 'ओवरऑल सेकंड बेस्ट टीम' रही, वहीं इसके कप्तान सुजीत चौरसिया 'बेस्ट कप्तान' व सदस्य श्री प्रीतम सैनी 'बेस्ट मेंबर' चुने गये.इसके साथ टीम 'बी' जिसमें माइनिंग सरदार व अन्य कर्मी शामिल थे 'ओवरऑल सेकंड बेस्ट टीम' रही, वहीं इस टीम को स्ट्रेचर डीलिंग में भी 'सेकंड बेस्ट' टीम चुना गया. साथ ही, जिसमें कॉन्ट्रेक्टर्स शामिल थे 'ओवरऑल बेस्ट टीम' रही, वहीं इसके कप्तान श्री मिलिंद कोरे को 'बेस्ट कप्तान' व सदस्य श्री रॉकी चक्रवर्ती को 'बेस्ट मेंबर' चुना गया. इसके साथ-साथ इस टीम को स्ट्रेचर डीलिंग में 'बेस्ट टीम' का भी ख़िताब हासिल हुआ. ग़ौरतलब है कि 17 तारीख को देर शाम आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ईसीएल के निदेशक (वित्त) मौहम्मद अंजार आलम, निदेशक (तकनीकी) परियोजना व योजना एन. के. सिंह, निदेशक (कार्मिक) आहुति स्वाईं व निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि राय विशेष रूप से उपस्थित रहे. क्षेत्रीय कार्यालय में अनिल सिन्हा ने सभी विजयी प्रतिभागियों को माला पहनाकर सम्मानित किया, मिष्टान्न से उनका मुँह मीठा करवाया, उन्हें बधाई दी और कहा कि हम भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन करने को प्रतिबद्ध हैं उन्होंने कहा कि फ़र्स्ट एड में प्रशिक्षित कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की यह टीम न केवल अपने क्षेत्र में बल्कि ईसीएल के अन्य खनन क्षेत्रों व आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी सेवा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता रखता है. उन्होंने कहा कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की टीम का फ़र्स्ट एड कंपीटिशन में यह उत्कृष्ट प्रदर्शन यह दर्शाता है कि हम खान सुरक्षा को लेकर भी कितने सजग और वचनबद्ध हैं. इस मौक़े पर क्षेत्र के अपर महाप्रबंधक अनंत घोष, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी प्रसून स्मृति, क्षेत्रीय कार्मिक अधिकारी राजेश त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली