सियारसोल ओसीपी स्थित बजरंग बली मंदिर के 11वें स्थापना दिवस पर निकाली गई कलशयात्रा







रानीगंज-रानीगंज के सियारसोल ओसीपी में स्थित बजरंग बली मंदिर के 11वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई. ‌यह कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर राजबाड़ी होते पंडित पोखर तक गई. वहां से पवित्र जल लेकर यह कलश यात्रा वापस मंदिर तक आई और हनुमान प्रभु को जल अर्पित की गई. इस मौके पर रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, सागर मुखर्जी सहित इस क्षेत्र के तमाम स्थानीय निवासी मौजूद थे .इस मौके पर रूपेश यादव ने कहा कि आज मंदिर का 11वां स्थापना दिवस है. यहां पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 151 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पंडित पोखर तक की यात्रा की, वहां से पवित्र जल लेकर वापस मंदिर प्रांगण में जाकर जल अर्पित किया गया. उन्होंने कहा कि यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हर साल इस मंदिर की स्थापना दिवस के मौके पर इस तरह के भव्य आयोजन किए जाते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल