लोकसभा चुनाव से पूर्व पश्चिम बंगाल में भाजपा को झटका , 100 भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक तृणमूल में शामिल कोलकाता




नदिया : लोकसभा चुनाव से पूर्व पश्चिम बंगाल के नदिया में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. 100 भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा पंचायत सदस्यों का हाथ थामकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। नदिया के शांतिपुर बाबला ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 55 के भाजपा सदस्य तारा बाबूराय सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ शांतिपुर विधायक डॉ. ब्रजो किशोर गोस्वामी का हाथ थामकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। 24वीं लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं का तृणमूल में शामिल होना राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पंचायत सदस्य तारा बाबूराय ने तृणमूल में शामिल होकर राणाघाट सांसद जगननाथ सरकार के खिलाफ विस्फोटक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि सांसद ने उन्हें मुखिया पद का लालच दिखाकर चुनाव लड़ने को कहा. तब उन्हें मतदान प्रक्रिया के दौरान लगभग एक महीने तक उनके परिवार सहित घर में नजरबंद रखा गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल