जामुड़िया: तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें पश्चिम बर्दवान जिले के 10 टीमों ने दिखाए अपने खेल का हुनर.
सोमवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी ग्राम पंचायत क्षेत्र में तपसी अंचल तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष जगन्नाथ सेठ के नेतृत्व में इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.मौके पर स्थानीय विधायक हरे राम सिंह अतिथि के तौर पर पहुंचे एवं स्थापना दिवस के मौके पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा फहराकर खेल का शुभारंभ किए.
प्रतियोगिता का पहला मैच नीमचा एवं बासंती क्लब इकड़ा के बीच खेला गया.इस प्रतियोगिता का
इस संदर्भ में अंचल अध्यक्ष जगन्नाथ सेठ ने कहा कि आज स्थापना दिवस के मौके पर एक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया कबड्डी डे नाइट टूर्नामेंट के बैनर के तहत हम लोग स्थापना दिवस के मौके पर पहली बार खेलकूद का कोई कार्यक्रम कर रहे हैं.इससे पहले स्थापना दिवस के मौके पर सोशल काम जैसे स्वास्थ्य शिविर,रक्तदान शिविर वस्त्र वितरण आदि कार्यक्रम किए हैं ,पर खेलकूद संबंधित यह पहली कोशिश है.उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य है युवाओं को शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रखने जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर आज एक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों के आदर्श से प्रेरित होकर तृणमूल कार्यकर्ता इस तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं और युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जामुड़िया इलाके के युवा खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, मौके पर जामुड़िया ब्लॉक दो अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, कुनुस्तोरिया कोलियरी के श्रमिक संगठन के के एस सी के सचिव संजय चौधरी,परसिया अंचल अध्यक्ष ऊदीप सिंह, तपसी अंचल युवा अध्यक्ष मलय मंडल, तपसी ग्राम पंचायत के प्रधान बीना पानी बाऊरी,उप प्रधान विजय चक्रवर्ती , खालीद अंसारी, पंचायत सदस्य ईद मोहम्मद, अर्जुन माजी, संजय माजी, संजय मंडल, रोबिन बाउरी अतनु बाऊरी,रवि बाऊरी, बहादुरपुर अंचल अध्यक्ष आदित्य लाहा, संदीप सिन्हा आदि उपस्थित रहे.










0 टिप्पणियाँ