हनुमान चालीसा संघ द्वारा नए साल की पूर्व संध्या पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया






रानीगंज-रानीगंज के हनुमान मंदिर में अंग्रेजी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर श्री हनुमान चालीसा संघ की द्वारा बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस बारे में मंदिर के पुरोहित विद्या भूषण पाठक ने बताया की नए साल के अवसर पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, यहां पर रानीगंज के भक्तगण आ रहे हैं ,यहां  भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है नए साल की पूर्व संध्या पर लोग आ रहे हैं पूजा अर्चना कर रहे हैं ताकि उनका नया साल सुख समृद्धि के साथ बीते .उन्होंने कहा कि यहां पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है .भजन गायक आकर यहां पर भजन कीर्तन करेंगे. प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा. वहीं श्री  हनुमान चालीसा संघ के प्रमुख समाजसेवी ओम प्रकाश बाजोरिया ने बताया कि पिछले 12 सालों से नए वर्ष के उपलक्ष पर श्री हनुमान चालीसा संघ की तरफ से हनुमान मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान  किया जा रहा है .उन्होंने बताया कि पाश्चत्य संस्कृति से अलग हमारी भारतीय संस्कृति पर  कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ,ताकि नए साल के अवसर पर लोग मंदिर आए पूजा पाठ में सम्मिलित हो ताकि उनका नया साल शांतिपूर्ण तरीके से और सुख समृद्धि के साथ बीते .उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम 15 बार सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ, तत्पश्चात ढाई तीन घंटे तक स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन एवं रात्रि 12:00 बजे आतिशबाजी कर आतिशबाजी कर नव वर्ष का स्वागत की जाती है ,वहीं इस अवसर पर पूरे वर्ष भर भक्तों के घर में सुख एवं समृद्धि छाई रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए संस्था के द्वारा भक्तगणों को श्री हनुमान प्रभु की स्मृति चिन्ह प्रदान की जाती है ,जिसे लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं .उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मंदिर में  भक्तों की काफी भीड़ जमा होती है एवं काफी आस्था के साथ नए वर्ष का स्वागत की जाती है .मंदिर में इस आयोजन को सफल बनाने में रानीगंज के समाजसेवी शारडा परिवार की अहम भूमिका है .यहां महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर