प्रभात खबर तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संयुक्त रूप से बाइक चालकों के को हेलमेट प्रदान किया







रानीगंज-रानीगंज के शिशु बागान मैदान में शुक्रवार को दैनिक अखबार प्रभात खबर तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संयुक्त रूप से बाइक चालकों के हेलमेट बांटने का काम किया गया.वहीं इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों को ट्रैफिक जागरूकता के बारे में जानकारी दी गयी. जिस तरह से पूरे क्षेत्र में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है अक्सर देखा गया है कि हेलमेट न पहनने की वजह से छोटे-मोटे हादसे भी घातक हो जाते हैं. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बाइक सवारों को हेलमेट पहनने और कार चालकों को सीट बेल्ट पहनने के लिए कहा जाता है इसी क्रम में आज प्रभात खबर के साथ मिलकर बाइक सवारों के बीच हेलमेट बांटे गए और उनको ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया .इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी हेडक्वार्टर डॉ कुलदीप सोनवणे, डीसीपी ट्रैफिक जे सतीश, इंडियन ऑयल के अधिकारी मुकेश गुप्ता,प्रभात खबर के स्थानीय संपादक कौशल किशोर त्रिवेदी,पश्चिन बंगाल के यूनिट हेड सुशील कुमार सिंह, एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंतों मुखर्जी, एसीपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार मण्डल,रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप्त दास गुप्ता,पंजाबी मोड़ फांडी प्रभारी मानव घोष सहित तमाम पुलिस अधिकारी के अलावा बोरो चैयरमेन मुज्जमिल शाहजादा, पार्षद ज्योति सिंह दीपक गोप,रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया सचिव मनोज केसरी समाजसेवी संजय बाजोरिया,अरविंद सिंघानिया,अशोक अरोड़ा,राजेश जिंदल,प्रदीप बाजोरिया, डॉ राजेश गुप्ता, सावर सिंघानिया, संदीप शर्मा, अनूप मंडल ,प्रदीप मंडल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन आर जे राजेश ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात