श्री धोली सती दादी का वार्षिक महोत्सव हुआ सम्पन्न






रानीगंज-रानीगंज के कन्हैयालाल भगवान दास सर्राफ स्मृति भवन में श्री श्री धोली सती दादी प्रचार समिति द्वारा श्री धोली सती दादी का वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया .इस अवसर पर न सिर्फ रानीगंज बल्कि आसनसोल, बराकर ,सिलीगुड़ी, दुर्गापुर, सहित विभिन्न इलाकों से श्री धोली सती दादी के भक्त यहां पर जूटे और वार्षिक उत्सव का आनंद उठाया. यहां पर दादी जी की आलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति , 56 भोग का आयोजन किया गया था.संस्था के सचिव अनूप सराफ ने बताया कि श्री धोली सती दादी राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में विराजने वाली देवी हैं .हर साल दिसंबर महीने में यहां पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है ,जिसमें बड़ी संख्या में धोली सती दादी जी के भक्त आकर जुटते हैं ,मान्यता है कि धोली सती दादी मां दुर्गा का ही एक रूप है. धोली सती प्रचार समिति की तरफ से हर साल इसका आयोजन किया जाता है. इसके आयोजन में इस प्रचार समिति से जुड़े नथमल सराफ, , अंकित सराफ, रवि सराफ, मनोज सराफ,विष्णु सराफ आदि के अहम भूमिका रहती है. यहां पर श्री धोली सती दादी जी के भजन कीर्तन गाए जाते हैं, जिसका उपस्थित भक्त आनंद उठाते हैं .उन्होंने कहा कि हर साल दिसंबर महीने में श्री धोली सती दादी जी का वार्षिक उत्सव मनाया जाता है इस साल भी यह उत्सव मनाया जा रहा है,इस बार कोलकाता से आये भजन गायक मनीष भार्गव,तथा स्थानीय भजन गायक दुर्गा पांडेय द्वारा मन मोहक भजनों की प्रस्तुति की गयी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी 2024 को तकरीबन 500 सालों के बाद राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है. उन्होंने उस दिन सभी से दीपावली मनाने का अनुरोध किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर