रानीगंज में दुआरे सरकार का लाभ लोगो ने उठाये




 रानीगंज-राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना दुआरे सरकार का आठवां चरण 15 दिसंबर से पूरे प्रदेश में शुरू हो गया है .इसी क्रम में रानीगंज में भी 6 स्थानों पर दुआरे सरकार के कैंप लगाए गए इनमें राजाबांध मोड इलाके में स्थित अंजुमन उर्दू गर्ल्स हाईस्कूल स्कूल, नंदलाल जालान स्कूल के पुराने भवन में पीएन मालिया रोड अंतर्गत शिशु बागान इलाके के नज़रुल मंच, अशोक पल्ली इलाके के मांगलिक भवन एवं सीआरसोल इलाके के सीआरसोल गर्ल्स हाई स्कूल में भी दुआरे सरकार के कैंप लगाए गए ,जिसका लाभ सैकड़ो लोगो ने उठाये.सबसे अधिक भीड़ लक्खी भंडार एवं स्वास्थ्य साथी के कैम्प में देखे गये. इन शिविरों में रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष तथा पार्षद रूपेश यादव, पार्षद राजू सिंह ,आलोक बोस ,शक्ति रुईदास आदि ने दौरा किया और उन्होंने लोगों को सरकारी सुविधाएं प्राप्त करने में सहयोग प्रदान किया .इस बारे में रूपेश यादव ने कहा कि पूरे भारत में ही नहीं पूरे विश्व में दुआरे सरकार एक ऐतिहासिक परियोजना है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस परियोजना के बारे में सोचा गया. इस परियोजना के तहत सरकारी दफ्तरों को लोगों के घरों की दहलीज तक लाया गया, जिन कामों के लिए अभी तक लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे .अधिकारियों से मिलने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता था. इस परियोजना के तहत अब वही सरकारी दफ्तर और वही अधिकारी लोगों के घरों तक पहुंच गए हैं और उनके अपने घरों में ही उनको सभी सरकारी सुविधाओं का फायदा मिल रहा है .उन्होंने कहा की एकमात्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा ही इस परियोजना के बारे में सोचा गया जिसका अनुकरण आज पूरे विश्व के प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता