मंगलपुर गांव में श्याम सेल पावर लिमिटेड द्वारा निर्मित कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया गया




रानीगंज- रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मंगलपुर गांव में श्याम सेल पावर लिमिटेड द्वारा निर्मित एक कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर रानीगंज बोरो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ,35 नंबर वार्ड के पार्षद अख्तरी खातून ,बल्लभपुर ग्राम पंचायत सदस्य निर्मल पाल तथा श्याम सेल पावर लिमिटेड के उपाध्यक्ष सुमित चक्रवर्ती सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.




 इस अवसर पर सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि गांव वालों की तरफ से श्याम सेल पावर लिमिटेड से अनुरोध किया गया था कि यहां एक कम्युनिटी हॉल का निर्माण करें,जिसे आज पूरा कर आज इस कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया गया. इस कम्युनिटी हॉल का उपयोग यहां के निवासियों के लिए किया जाएगा. यहां सभी धर्मों के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए जाएंगे. इसके साथ ही अगर कोई यहां पर बच्चों को पढ़ाने के लिए इस कम्युनिटी हॉल के इस्तेमाल करना चाहते है तो उसके लिए भी इस कम्युनिटी हॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि कंपनी के चैयरमेन महावीर प्रसाद अग्रवाल कहते है कि जहां कारखाना चल रही है,उसके आस पास के रहने वाले लोगो की सुख सुविधा का ख्याल रखा जाना चाहिए,इसके तहत प्रबन्धन सीएसआर का कार्य करते रहती है,उन्होंने ग्रामीणों के अनुरोध पर यहां बाथरूम भी बनाये जाएंगे. वहीं रानीगंज बोरो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि आज श्याम सेल पावर लिमिटेड की तरफ से एक कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया गया, मंगलपुर गांव के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि यहां एक कम्युनिटी हॉल बनाया जाए, यह बड़ी खुशी की बात है आज इसका उद्घाटन किया गया. इस कम्युनिटी हॉल के बन जाने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्याम सेल द्वारा आश्वासन दिया गया है कि अगर इसके बाद भी कहीं कोई ज़रूरत हुई तो उसके लिए भी कंपनी तैयार है. हालांकि जब मुजम्मिल शहजादा से पूछा गया कि इस कम्युनिटी हॉल को बनाने में कितनी लागत आई है तो उन्होंने कहा कि इसे बनाने में चार लाख ₹30000 की लागत आई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली