बीजपुर इलाके में पानी की समस्या को लेकर जामुड़िया से रानीसयर जाने वाले मुख्य सड़क को अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया



जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के इलाके में दिन प्रतिदिन हो रहे पानी को समस्या को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है. इसी क्रम में बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या आठ स्थित बीजपुर इलाके में रहने वाले निवासियों ने प्रातः जामुड़िया से रानीसयर भाया रानीगंज जाने वाले मुख्य सड़क को बीजपुर मोड़ के पास अवरोध किया. गुस्साये सैकड़ों स्थानीय महिला एवं पुरुष ने घंटो सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई. इस मौके पर स्थानीय निवासी महिला ललिता धीवर ने बताया कि हमलोग यहां पर कई वर्षो से निवास कर रहे है. वाम काल में जिस प्रकार कि समस्या थी, आज भी वहीं समस्या है, जिसके कारण घर मे पीने के लिए पानी भी नहीं मिल रहा है. इसके अलावा घरो में इस्तेमाल होने वाले पानी भी सही रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण आज मजबुरन सड़क अवरोध करना पड़ा .इस सड़क अवरोध की सुचना मिलते ही मौके पर जामुड़िया थाना की पुलिस एवं इस वार्ड के पार्षद सुब्रतो अधिकारी पहुंचे . इस बारे में उन्होंने कहा कि अमरुत जल प्रकल्प के तहत पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पानी का पाईप लाईन बिछाने का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है ,बहुत जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा, तब तक टैंकर से इस इलाके में पानी मुहैया करवाया जाएगा. उनके आश्वाशन के पश्चात घंटो बाद सड़क अवरोध हटाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली