रानीगंज-रानीगंज लायंस आर.एल.जे.डी.एम.चनानी डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया.ऑक्सफोर्ड पब्लिशर्स ने दो दिवसीय पुस्तक मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का प्रदर्शन किया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि रानीगंज लायंस स्कूल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य सुशील गनेड़ीवाला , राजेश जिंदल, सपन लोयलका, सुनील गनेड़ीवाला मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सुशील गनेड़ीवाला द्वारा रिबन काटकर पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मेला सामान्य जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार पुस्तक मेला विद्यार्थी जीवन में ज्ञान एवं संस्कार का प्रकाश फैलाता है. पुस्तक अनमोल है,वह हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं, क्योंकि वह ज्ञान-विज्ञान की भंडार होती हैं. व्यक्ति आते हैं एवं चले जाते हैं, परंतु उनके श्रेष्ठ विचार, ज्ञान, उपदेश, संस्कृति, सभ्यता पुस्तकों के रूप में जीवित रहते हैं. इस मौके पर स्कूल के प्राचार्या मंदिरा दे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबें हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, किताबें चरित्र निर्माण के लिए सर्वोत्तम साधन है. यह विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास का अवलोकन करता है, जो शिक्षा के पावन धरा को एक श्रेष्ठ आयाम देता है. किताबें विद्यार्थी जीवन की अनमोल धरोहर है तथा ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ भंडार है.पुस्तक मेला में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की विद्यार्थियों की लगभग 5 हजार पुस्तकें स्टाल में लगाई गई है. मेला बहुत ही आकर्षक एवं प्रभावशाली रहा, लेकिन उनमें से सबसे आकर्षक रहा-बच्चों की किताबों का स्टॉल,जिसमें बहुत भीड़ थी, क्योंकि बच्चों को सचित्र और रंगीन पुस्तक खरीदने में आनंद आया.मेले में बच्चों और उनके दोस्तों के साथ उनके माता-पिता की भीड़ लगी हुई थी. पुस्तक मेले में पाठ्यक्रम के अलावा कई उत्कृष्ट कलाकृतियाँ, ज्ञानवर्धक पुस्तकें, कहानी की पुस्तकें, सामान्य ज्ञान, उपन्यास, पौराणिक व धार्मिक पुस्तकें तथा विविध विषयों की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं.यह बच्चों के बीच पढ़ने के प्रति प्रेम फैलाने का एक अच्छा अनोखा तरीका रहा. ऐसा लगता था कि बच्चों ने अपना उद्देश्य हासिल कर लिया है. इस अवसर पर स्कूल के सभी सहकर्मी उपस्थित रहें.












0 टिप्पणियाँ