रानीगंज-रानीगंज थाना के निमचा फांड़ी अंतर्गत जेके नगर बाजार के दो दुकानों में शनिवार की रात चोरी की घटना घटी, जिससे जेके नगर बाजार की दुकानदारों में दहशत का माहौल व्याप्त है. शनिवार की देर रात चोरों ने दोनों दुकानों में एक जैसे ही एस्बेस्टस तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी करने के तरीके से पता चलता है कि दोनों दुकानों में एक ही चोरों के दल ने चोरी की है.पहले चोरी की घटना बाजार के कपड़ा दुकान सुजीत वस्त्रालय में घटी जहां चोरों ने एस्बेस्टस तोड़कर कैश बॉक्स से लगभग 27 हजार एवं कई कीमती शीत वस्त्र एवं टी शर्ट चुरा लिए. इस विषय में दुकान के मालिक सुजीत दास ने बताया कि शनिवार की रात 9:00 बजे दुकान बंद करके घर गया था, सुबह 7:00 बजे जब मैं दुकान खोला तो सारे कपड़े बिखरे हुए थे. जब दुकान में छानबीन की तो देखा कि ऊपर सीलिंग में एस्बेस्टस टूटा हुआ है .कैश बॉक्स चेक किया तो देखा लगभग 27 हजार रुपए रखे हुए थे, वह गायब थे, एवं 5 से 6 हजार का कपड़ा चोरी हुआ है.इसे लेकर निमचा फांड़ी में शिकायत दर्ज कराई गई है,वहीं दूसरी घटना ऑनलाइन सॉल्यूशन की दुकान गुप्ता कम्युनिकेशन में हुई है .यहां भी ठीक उसी तरह से एस्बेस्टस तोड़कर चोरों ने कैश बॉक्स से लगभग ₹5000, दो एटीएम कार्ड एवं कई मोबाइल से जुड़े कल पुर्जे चोरी कर लिए गए . इस विषय पर दुकान के मालिक सुधीर गुप्ता ने बताया कि कल रात 10.30 बजे दुकान बंद करके घर गया था, सुबह 8:00 बजे जब दुकान खोला तो देखा कि सामने का एस्बेस्टस टूटा हुआ है एवं कैश बॉक्स से लगभग ₹5000 दो एटीएम कार्ड एवं कई मोबाइल से जुड़े सामान गायब मिले एवं सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था .इसकी शिकायत नीमचा फांडी में दर्ज कराई गई है.दोनो ही मामलों में निमचा फाड़ी में शिकायत दर्ज कराई गई है.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.











0 टिप्पणियाँ