ईसीएल के जगह पर अवैध निर्माण को सुरक्षा अधिकारियों तोड़ने पहुंचे,लौटे बेरंग



रानीगंज-पंकज सिंह एवं किरण सिंह नामक व्यक्तियों पर ईसीएल के सातग्राम-श्रीपुर एरिया के जेके नगर कोलियरी के बादकोठी में ईसीएल की जगह पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करने का आरोप लगाया जा रहा है. इस संदर्भ में जेके नगर कोलियरी प्रबंधन एवं एरिया प्रांबंधन को लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत मिलने के बाद ईसीएल के सुरक्षा गार्ड निमचा फांड़ी पुलिस के साथ अवैध निर्माण को तोड़ने गए . हालांकि अवैध निर्माण वाले घर में ताला बंद था. इस वजह से वह अवैध निर्माण तोड़ा नहीं जा सका.इस वजह से पुलिस और सुरक्षा गार्डों को घंटों इंतजार करना पड़ा. इस संदर्भ में सातग्राम -श्रीपुर एरिया के कार्मिक प्रबंधक संजय भौमिक ने साफ कहा कि ईसीएल के जगह पर कोई भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसे तोड़ दिया जाएगा. उन्होंने राजनीतिक दबाव के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना था कि पहले अवैध निर्माण वाले इलाकों में बिजली काटी जाएगी उसके बाद उसे तोड़ा जाएगा. वहीं इस विषय में आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक तृणमूल उपाध्यक्ष संजीत मुखर्जी ने बताया कि ईसीएल अपनी जगह पर अवैध निर्माण को तोड़ सकता है यह उसका अधिकार है , परंतु किसी एक व्यक्ति पर गाज नही गिरनी चाहिए. अगर कार्यवाही होनी है, तो जितने भी ईसीएल की जमीन पर अवैध कब्जा है उन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली