पंजाबी मोड़ में सड़क पर जलजमाव के कारण सड़क की नारकीय स्तिथि, नगर निगम द्वारा जल निकासी के लिए चैनल बनाने के कार्य हुआ आरम्भ






रानीगंज-राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पंजाबी मोड़ पर ब्रिटिश काल की पुरानी कलवर्ट पानी से भर जाने से राहगीरों को मुश्किलें हो रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग की नालियों से यह नालियां जुड़ी हुई हैं .यह नालियां, जगह-जगह से टूटी हुई है , इनमें कूड़ा-कचरा जमा हो गया है, जिससे नालियों का पानी ओवर फ्लो हो कर जाम हो जाता था. इसके कारण साल के अधिकांश समय में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के पंजाबी मोड़ इलाके में सड़क पर ही जलजमाव के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा चलने लायक नहीं रह जाता था. जल जमाव के मुद्दे पर लंबे समय तक विभिन्न जांच के बाद, आखिरकार यह बात सामने आई कि कलवर्ट के कारण पानी जमा हो रहा है, आसनसोल नगर निगम के रानीगंज 2 नंबर बोरो कार्यालय ने खराब कलवर्ट को साफ करने और नए जल निकासी के लिए शनिवार से चैनल और पुलिया बनाने की पहल की है. शनिवार को रानीगंज के बोरो कार्यालय के चेयरमैन और इंजीनियरों ने यहां पहुंच कर कहा कि इलाके के विभिन्न हिस्सों में खटालों से गोबर और घरों से फेंके जाने वाले कूड़े-कचरे को सीधे नालों में फेंक दिया जाता है ,जिससे पुराने नाले और कलवर्ट भर जाती है. जल निकासी बंद हो जाती है इस खस्ता हालत को देखते हुए इस बार इस क्षेत्र को दुरुस्त कर सामान्य बनाने की पहल की गयी है. .साथ ही क्षेत्र के खटाल मालिकों और घरों के लोगों को नालों में कचरा फेंकने पर रोक लगायी है . रानीगंज बोरो कार्यालय के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता ने कहा कि न केवल इस हिस्से में पुलिया का निर्माण बल्कि भविष्य में रानीगंज के विभिन्न वार्डों में सीवरेज निर्माण के लिए भी बजट भेजा गया है और जिन हिस्सों में सीवर का अभी तक निर्माण नहीं हुआ है, वहां भी सीवरेज बनाने के लिए बजट पास हो गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही रानीगंज में पांच से छह करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर