बीजपुर नेताजी शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नवनिर्मित मंच का उद्घाटन किया



जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या आठ स्थित बीजपुर नेताजी शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय में आसनसोल लोकसभा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने विद्यालय के प्रांगण में नवनिर्मित मंच का उद्घाटन किया.वहीं समारोह में खबर संग्रह करने गए पत्रकारों के साथ आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा बदसलूकी किया गया, ओर उन्हे यह कहा गया कि आप लोगो को समाचार प्रकाशित करने की जरूरत नहीं है. इस बारे में पूछे जाने पर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भीड़ काफी अधिक थी, जिसकी वजह से लोगो को दिक्कत हुई, मीडिया देश का चौथा स्तम्भ है उनके साथ कोई बदसलूकी नही किया गया . कार्यक्रम के पश्चात जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह से जब पूछा गया की इस कार्यक्रम में जहाँ सांसद ,विधायक , मेयर परिषद सदस्य के साथ साथ कई पार्षद भी उपस्थित थे तो कार्यक्रम में बोरो चेयरमैन का नाम भी आमंत्रण पत्र में नहीं है एवं वह कार्यक्रम में भी उपस्थित नहीं है तो उन्होंने कहा कि बोरो चेयरमैन शेख शानदार का तबियत खराब है, जिसकी वजह वो इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए हैं ,जबकि मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से विद्यालय परिचालन समिति की जिम्मेवारी है कि वो लोग किसे आमंत्रित करेंगे और किसे नहीं करेंगे. उनसे पूछा गया की विद्यालय भवन पूरी तरह से जर्जर हालत में है तो पहले विद्यालय भवन की जरूरत थी या स्टेज की जरूरत थी तो उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों की मांग पर विद्यालय भवन प्रांगण में मंच का निर्माण किया गया है भविष्य में विद्यालय भवन का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर