भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर जरूरत मंदो को कंबल तथा मिठाई बांटकर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया





रानीगंज-भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल जिला सदस्य अभय उपाध्याय के नेतृत्व में जे के नगर बस स्टैंड के समीप भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर 250 जरूरत मंदो के बीच कंबल तथा मिठाई बांटकर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया , जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी. उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र तिवारी ने अटल जी के अजातशत्रु वाले व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, साथ ही तृणमूल पर तंज कसते हुए कहा की तृणमूल सरकार अंतिम सांसे गिन रही है, इसलिए उनके नेता जो कर रहे हैं जनता उसे बर्दाश्त कर रही है, लेकिन तृणमूल जो पुलिस के बल पर टिकी हुई है अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दिया जाए तो भाजपा कार्यकर्ता उन्हे छठी का दुध याद दिला सकते हैं. उन्होंने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर भी तंज कसते हुए कहा की वो आसनसोल पिकनिक मनाने के लिए आते हैं, क्योंकि उन्हे आसनसोल के विषय में उन्हे कुछ भी जानकारी नहीं है, इसलिए आसनसोल वासियों के साथ उनका लगाव भी नहीं है ,जितेंद्र तिवारी ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा का चुने हुए लगभग 2 साल होने को आए हैं लेकिन अभी तक उनको आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट या कई नजरूल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का नाम भी नहीं पता होगा .जितेंद्र तिवारी ने कहा के शत्रुघ्न सिन्हा सिर्फ आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और चले जाते हैं , विकास कार्यों के प्रति उनका कोई रुझान नहीं है. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि चुनाव आने पर लोग इसका जवाब देंगे और तब उनको समझ में आ जाएगा ,वही रानीगंज सिटीजंस फोरम द्वारा रानीगंज को सबडिवीजन बनाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि रानीगंज को वंचित किया जा रहा है ,राज्य सरकार द्वारा रानीगंज के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है, जब वह मेयर थे उन्होंने कोशिश की थी लेकिन वह असफल रहे .उन्होंने रानीगंज को सबडिवीजन बनाने की वकालत की.

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता निरंजन सिंह, अभय उपाध्याय, चुन्नु तिवारी समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर