रानीगंज-गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों की शहादत को स्मरण करते हुए रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी एवं सिख वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुद्वारा परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में सिख समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया .इस बारे में जानकारी देते हुए रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों की शहादत को पूरा विश्व पूरी श्रद्धा के साथ मना रहा है ,उसी क्रम में आज रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से गुरुद्वारा परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग आकर रक्तदान कर रहे हैं .वहीं गुरुद्वारा प्रांगण में फिरे देखा प्रतीति द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. वहीं इस अवसर पर सिख वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरजित सिंह बग्गा ने कहा कि हर साल रानीगंज गुरद्वारा प्रबंधकीय कमिटी द्वारा गुरु तेग बहादुर सिंह जी की शहादत के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है .रक्त की कमी को देखते हुए आज यहां भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें 25 यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रह किया गया है. उन्होंने कहा कि रक्तदान से कोई बड़ा दान नहीं होता और यहां पर पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी रक्तदान में हिस्सा ले रही हैं.इस अवसर पर रानीगंज बोरो के 10 स्वीपर को सम्मानित किया गया.इस मौके पर रानीगंज बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव, रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सुमित सिंह, अशोक अरोड़ा, तरसेम सिंह , राजेश जिंदल,अरविंद सिंघानिया आदि उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ