रानीगंज-रानीगंज के पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ नगरपालिका क्षेत्र में कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन कृषि दफ्तर विभाग द्वारा कर रहा है. वर्तमान में रानीगंज के पंचायत एवं नगरपालिका क्षेत्रों में लगभग 2206 कृषक मित्र हैं. उनमें से कई इस सर्दी के दौरान रबी की खेती में लगे हुए हैं. इसे देखते हुए पहले चरण में रबी फसल सीजन के दौरान बल्लभपुर के नुपुर इलाके में किसानों को फसल उगाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था,सोमवार को दूसरे चरण में तिराट ग्राम पंचायत में दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर आरम्भ किया गया है, जहां इस बार टी. आर एस ए यानी टार्गेटेड राईस शैलो एरिया योजना के माध्यम से सरसों की खेती की उपज बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान दिया गया. सरसों की खेती के लिए किसानों को सरसों का बीज पहले ही दिया जा चुका है. इस विशेष प्रशिक्षण में सरसों की पैदावार बढ़ाने के लिए कौन से उपकरण का उपयोग किया जाना चाहिए, कौन सा उर्वरक डाला जाना चाहिए, इस खेती के लिए कौन सी नई तकनीक आई है और फसल को किसी भी कीट और बीमारी से कैसे बचाया जाए, इसकी जानकारी दी जा रही है.कृषकों को.
रानीगंज ब्लॉक के सहायक निदेशक कृषि अधिकारी अनमित्र रूज़ ने कहा कि पहले इन सभी इलाकों में प्रति बीघा 1.5 से 2 क्विंटल तक सरसों की पैदावार होती थी.
इस बार उस फसल की पैदावार बढ़ाने की पहल की गई है. इस उद्देश्य के लिए कई संकर बीज उपलब्ध कराए गए हैं, जिसकी फसल उच्च गुणवत्ता वाली होगी. पहले सिर्फ सरसों का बीज दिया जाता था, लेकिन अब किसानों को कीटनाशकों के साथ-साथ जैविक खाद भी दिया जा रहा है,


0 टिप्पणियाँ