नए वेतन समझौता को लेकर सीटू ने बल्लभपुर पेपर मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड कारखाना के बाहर प्रदर्शन किया




 रानीगंज-नए वेतन समझौता को लेकर सीटू ने बल्लभपुर पेपर मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड कारखाना के बाहर प्रदर्शन किया . सीटु से सम्बद्ध श्रमिक संगठन के महासचिव हेमंत प्रभाकर के नेतृत्व में शुक्रवार को पेपर मिल के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर कहा कि 6 महीने हो गए हैं लेकिन अभी मिल प्रबंधन वेतन समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि जहां पहले इस पेपर मिल में 400 श्रमिक काम किया करते थे ,आज सिर्फ 250 सौ श्रमिकों से पूरा काम लिया जा रहा है ,जिसे श्रमिकों पर बहुत ज्यादा बोझ पढ़ रहा है .इसके साथ ही उन्होंने ठेका श्रमिकों के साथ बुरा सलुक करने का भी आरोप लगाया .उन्होंने कहा कि पहले इस पेपर मिल में हर महीने की 7 तारीख को वेतन मिल जाया करता था, लेकिन इस बार प्रबंधन द्वारा श्रमिक संगठन से कोई बातचीत किए बिना यह नोटिस दिया गया है कि 15 या 16 तारीख तक वेतन मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह नाकाबिले बर्दाश्त है, क्योंकि इस पेपर मिल में ऐसे कई मजदूर हैं जिनको अगर 7 दिन देर से वेतन मिला तो उनके घर में चूल्हा नहीं जलेगा. उन्होंने कहा कि कल डीएलसी(जिला लेबर कॉमिशन आफिस) में मीटिंग है, जिसमें राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री और सीटू के जनरल सेक्रेटरी वंश गोपाल चौधरी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि अगर उस बैठक में कोई सार्थक फैसला नहीं हुआ तो संगठन की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता