सनातनी सेना के द्वारा दो सौ गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किये गये





रानीगंज- रानीगंज के अंजना सिनेमा हॉल के पास भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के तत्वावधान में सनातनी सेना के सहयोग से दो सौ गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे गए . अंजना सिनेमा हॉल के पास सुकांतो पल्ली इलाके में इस कंबल वितरण कार्यक्रम को किया गया. इस मौके पर यहां सनातनी सेना के अध्यक्ष संतोष मुखर्जी ,महा सचिव संजय यादव, मंडल अध्यक्ष विकी कालींदी सहित संगठन के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे. यहां पर करीब 200 जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों में कंबल बांटे गए .इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज वह कंबल वितरण कर रहे हैं, लेकिन उनको उसे दिन सबसे ज्यादा खुशी होगी जब वह लोग कंबल वितरण करने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन कोई कंबल लेने वाला नहीं होगा. क्योंकि लोग यह कहेंगे कि उनके घरों में उनकी संतानों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है. जिस वजह से अब उनको इस तरह के कंबल या साड़ियों की आवश्यकता नहीं है . जितेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार राज्य के विकास के लिए राशि भेजती है ,लेकिन यहां के तृणमूल कांग्रेस के मंत्री उसे पैसे का गबन कर लेते हैं .उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर, रानीगंज के पैसे से कोलकाता में विकास हो रहा है, लेकिन इस क्षेत्र को वंचित किया जा रहा है. वहीं तीन राज्यों में भाजपा को विधानसभा का चुनाव में मिली अभूत पूर्व सफलता पर बोलते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव में बंगाल में भी भाजपा को भारी सफलता मिलेगी और तृणमूल कांग्रेस के खात्मे की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर