भाजपा नेता तथा आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान चलाया



जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या एक स्थित शिरिश डांगा आदिवासी पाड़ा में भाजपा नेता तथा आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए कहा की जो काम आसनसोल नगर निगम को करना चाहिए वो नहीं हो रहा है ,जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, अनुसूचित जाति तथा जनजाति को जाति प्रमाण पत्र, शौचालय ,सड़क आदि की उचित सुविधा आम लोगों को नहीं मिल पा रही है. आखिर क्यों ? सभी को अपने अधिकार की मांग के लिए आगामी छब्बीस दिसंबर को नगर निगम घेराव में भाग लेना होगा .भाजपा नेता निरंजन सिंह ने कहा की आसनसोल के सभी क्षेत्रों में हम जनसंपर्क कर रहे हैं, और हमें जनता का व्यापक सहयोग और समर्थन हमें मिल रहा है ,जिसका उत्तर छब्बीस दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस को देना होगा. इस मौके पर भाजपा मंडल चार के अध्यक्ष संजय सिंह,निरंजन सिंह, ताला बाबू माड्डी, मनोज सिंह, रोहित रुईदास भीम महतो, संजय, अजय रूईदास के आलावा अन्य भाजपा समर्थक उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर