खिड़की तोड़ कर घर के सामान चोरी करने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा






रानीगंज-चोरी की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी और चोरी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पता चला है कि आरोपी मजार शरीफ निवासी 32 वर्षीय जुबेर खान ने पहली बार ऐसी चोरी नहीं की है. इससे पहले उसने रानीगंज के विभिन्न इलाकों में दस से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था. पुलिस को जब पता चला कि उसने कई वारदातें की हैं तो आरोपी पर नजर रखी गई और पकड़ लिया गया, बाद में आरोपी ने चोरी में शामिल होने की बात कबूल कर ली. घटना के संदर्भ में ज्ञात हुआ है कि रेलवे आवास क्षेत्र में शुकदेव किस्कू नामक रेलकर्मी जिस आवास में रहते थे. कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई.परिवार के सभी सदस्य अपने पुश्तैनी घर चले गए. बीते दिन घर के सदस्य घर वापस आए तो देखा कि चोरों ने घर के पीछे की खिड़की तोड़ दी और घर के कई सामान चुरा लिये. जब घर की गृहिणी ने इस चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई तो पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में तलाश शुरू की और आरोपी जुबेर खान को अलग-अलग क्षेत्रों में घूमते और उस हिस्से में भी आते-जाते देखा. पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार की रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.पता चला है कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी को आसनसोल जिला अदालत ले जाया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे अपनी हिरासत में लेने का अनुरोध किया. घटना के बारे में मृतक के पड़ोसी ने बताया कि एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद उनका परिवार पुरुलिया में अपने पुश्तैनी घर गया था . इस बीच चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि परिवारवालों का कहना है कि एक महंगा कैमरा और कुछ गहने अलमारी तोड़कर चोर ले उड़े थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर