प्रयास फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण की गयी




रानीगंज- रानीगंज के स्कूल मोड इलाके में प्रयास फाउंडेशन की तरफ से रविवार को कंबल वितरण किया गया. इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के संस्थापक पिंटू कुमार ने बताया कि उनके संगठन की तरफ से हर साल कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है, लेकिन हाल ही में मीडीया में जब उन्होंने ठंड में ठिठुरते लोगों की हालत देखा तो उनको लगा कि यह कार्यक्रम जल्द से जल्द करने की आवश्यकता है, इसलिए उन्होंने 17 दिसंबर से ही घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी. इसके साथ ही जहां जरूरतमंद लोगों की संख्या ज्यादा है, वहां पर शिविर लगाकर इस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है. इसी क्रम में आज स्कूल मोड इलाके में ऐसे शिविर का आयोजन किया गया है .उन्होंने कहा कि अब तक संगठन की तरफ से साढे 300 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया जा चुका है .इसके साथ ही उन्होंने कहा की संस्था की तरफ से गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं. उनका कहना था कि 2017 में संगठन की शुरुआत हुई, तब से हर साल 350 के करीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है . उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से चार केंद्रों में बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है. उनका कहना था कि प्रयास फाउंडेशन का मानना है कि अगर गरीब तबके के लोगों को शिक्षित कर दिया जा सके तो वह खुद-ब खुद अपनी गरीबी दूर करने में समर्थ हो जाएंगे .वहीं इस बारे में रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया ने प्रयास फाउंडेशन के सराहना करते हुए कहा कि पिंटू कुमार के नेतृत्व में जिस तरह से प्रयास फाउंडेशन द्वारा गरीब लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है, वह सराहनीय है .उन्होंने कहा कि प्रयास फाउंडेशन द्वारा इस मौसम में यह दूसरी बार कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रयास फाउंडेशन काफी कार्य कर रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली