रानीगंज-श्री गुरुनानक विद्यालय की कक्षा चार के छात्र नौ वर्षीय उमंग कालिंदी रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रानीगंज के बड़दही तालाब में डूब गया. मिली जानकारी के अनुसार बड़दही तालाब से सटे बिकास नगर निवासी बच्चे ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया कि वह तालाब में स्नान करने जा रहा है, और अपने भाई देव कालिंदी को तालाब में स्नान करने के लिए अपने साथ ले गया. तालाब में नहाने के दौरान बच्चा तालाब में डूब गया. स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो तुरंत लड़के को बचाने के लिए तालाब में तलाश शुरू की, उन्हें वह नहीं मिला, और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, लेकिन इस बीच, स्थानीय निवासियों ने उस लड़के को खोज निकाला . परिजन समेत स्थानीय लोग जब उसे रानीगंज के आलू गोरिया स्तिथ ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये तो डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इ पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता कर्मा कालिंदी पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं. अचानक हुई इस मौत से पूरा इलाका सदमे में है.










0 टिप्पणियाँ