8 वां गुरमत चेतना कैप 24 से लेकर 31 दिसंबर तक



जामुड़िया-गुरु गोविंद सिंह जी के चार शहीद हुए पुत्रों की याद में गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन पश्चिम बंगाल की तरफ से गुरमत चेतन कैंप का आयोजन किया गया है .यह आयोजन 7 दिनों तक चलेगा, जिसमें छोटे बच्चों को सिख इतिहास ,गुरबाणी, मार्शल आर्ट ,गतका, दस्तार पगड़ी बांधना एवं सामाजिक विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष तौर पर पंजाब से प्रशिक्षक मांगे गए हैं.

इस पूरे समर कैंप के बारे में जानकारी देते हुए गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन संस्था की तरफ से गोविंद नगर गुरुद्वारा कम्युनिटी हॉल में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया . इस पत्रकार सम्मेलन में गुरमत लहर आर्गेनाइजेशन के सदस्य रविंद्र सिंह ने बताया कि 24 से लेकर 31 दिसंबर तक यह कैंप का आयोजन किया जाएगा.24, 25, 26 दिसंबर को बर्धमान बाजे प्रतापपुर गुरुद्वारा , पानागढ़ गुरुद्वारा , कुमारडूबी गुरुद्वारा झारखंड में 3 दिन कैंप का आयोजन किया जाएगा. 27 तारीख को आसनसोल गुरुद्वारा में शहीदी गुरू पर्व होने के कारण के विराम दिया गया है , 28 ,29 और 30 दिसंबर को गोविंद नगर गुरुद्वारा और बर्नपुर गुरुद्वारा में कैंप का आयोजन होगा. 31 तारीख को आसनसोल गुरु नानक कम्युनिटी हॉल में इसका फाइनल समापन दीवान कैंप का आयोजन होगा. इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा.गुरमत लहर आर्गेनाइजेशन के सदस्य जसवीर सिंह ने कहा कि इस कैंप में शिक्षकों के तौर पर विशेष तौर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के हेड प्रचारक ज्ञानी जगदेव सिंह जी, भाई हरप्रीत सिंह जी, भाई जसजीत सिंह जी, भाई जरनैल सिंह जी ,भाई सुरेंद्र सिंह जी ,भाई चरणजीत सिंह जी ,भाई हरपिंदर सिंह जी एवं विशेष तौर पर इंटरनेशनल टर्बन कोच दस्तार पगड़ी बांधने के प्रशिक्षक गुलाब सिंह के अलावा गुरमत लहर आर्गेनाइजेशन के प्रचारक गुरप्रीत सिंह एवं गुरमत लहर आर्गेनाइजेशन के प्रशिक्षक इन सभी बच्चों को शिक्षित करेंगे.

गुरमत लहर आर्गेनाइजेशन के सदस्य सोहन सिंह ने कहा कि गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन तकरीबन 20 से 25 गुरुद्वारों में हर हफ्ते गुरमत क्लास अर्थात पंजाबी लिपि पढ़ने का और बच्चों को बेसिक ज्ञान देने का कार्य कर रही है ,और इसके साथ-साथ सिख धार्मिक फिल्मों का आयोजन प्रोजेक्टर के जरिए , सिखी वाली चरखी, गुरु पर्वों में सवाल जवाब के साथ संगत में गुरमत का प्रचार करना सिख मार्शल आर्ट गतका, दस्तार पगड़ी बांधना सीखना के साथ-साथ सामाजिक जानकारी भी हम लोग देते आए हैं सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन करती आई है.

गुरमत लहर आर्गेनाइजेशन के सदस्य सतनाम सिंह हरजित सिंह ने कहा कि गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन पूरे साल बच्चों का ज्ञान देने का कार्य करती है, लेकिन बड़े प्रोग्राम करने के लिए हम लोगों को कुछ सिख संगतों का सहयोग लेना पड़ता है .इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख संस्थाओं का सहयोग है. खास करके शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक अमृतसर पंजाब कमेटी का इसमें पूरा सहयोग है , धर्म के प्रचार के कार्यों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हम लोगों का पूरा सहयोग कर रही है और करती आई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली