राष्ट्रीय राजमार्ग 60 रानीगंज दमकल विभाग के दफ्तर के सामने हुए सड़क हादसे में तीन बाइक सवार बुरी तरह से घायल हुए





रानीगंज-बीते रात रानीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर रानीगंज दमकल विभाग के दफ्तर के सामने हुए एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए ,उनको रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ अस्पताल में पहले इलाज के लिए ले जाया गया , लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उनको आसनसोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में पता चला है कि रानीगंज के पंजाबी मोड से दो बाइक रानीगंज की तरफ जा रही थी और रानीगंज की तरफ से एक बुलेट पंजाबी मोड की तरफ आ रही थी. तार बांग्ला में दमकल विभाग के दफ्तर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर इन तीन बाईकों की टक्कर हो गई, जिसमें चीन कोठी इलाके के रहने वाले देवर्घ दास बल्लभपुर के नेपाली पाड़ा इलाके के रहने वाले साहिल शेख और एक अज्ञात परिचय व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए .घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तीनों को पहले रानीगंज के मारवाड़ी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी हालत गंभीर देख उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता