2024 में होगी रानीगंज बोरो आंचल में कई विकास के कार्य किये जाएंगे, रानीगंज के एनएसबी रोड में बने फुटपाथ तोड़े जाएंगे






रानीगंज- वर्ष 2024 में रानीगंज शहर के विकास के लिए आसनसोल नगर निगम द्वारा कई परिकल्पनाएं हैं. इन योजनाओं के बारे में रानीगंज बोरो के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रानीगंज के लाइफ लाइन माने जाने वाले नेताजी सुभाष रोड में बने अवैज्ञानिक तरीके से बने फुटपाथ को तोड़ने का कार्य जल्दी ही आरंभ की जाएगी, एवं इसके लिए आसनसोल नगर निगम के पास एस्टीमेट जमा कर दी गई है ,उम्मीद है जल्दी ही फुटपाथ तोड़ने का कार्य आरंभ कर दी जाएगी. ज्ञात हो की तत्कालीन मेयर जितेंद्र तिवारी के कार्यकाल में रानीगंज के एनएसबी रोड को चौड़ी करण करने के लिए सड़क के दोनों तरफ चार-चार फुट नए रास्ता का निर्माण की गई थी और फुटपाथ भी बनाए गए थे , इस फुटपाथ के बनाए जाने के कारण रानीगंज के एनएसबी रोड संकरी होने के कारण लोगों को सुविधाएं मिलने के बजाय परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसको देखते हुए जितेंद्र तिवारी के कार्यकाल में कुछ स्थानों के फुटपाथ तोड़ी गई थी, मगर कुछ स्थानों की फुटपाथ का तोड़ने का कार्य बाकी था जिसे तोड़ने का कार्य शीघ्र किया जाएगा .उन्होंने बताया कि रानीगंज के कुमार बाजार स्थित अति प्राचीन राजा बांध तालाब का सौंदर्य करण का कार्य जल्दी ही आरंभ की जाएगी, एवं इसके लिए 5 करोड़ 60 लाख का एस्टीमेट बनाकर नगर निगम को दी गई है ,जल्दी ही इसका अनुमोदन मिल जाएगी. श्री सेन गुप्ता ने आगे बताया कि रानीगंज के कुल सभी 12 वार्ड के लिए लगभग 5 करोड़ की राशि से ड्रेनेज सिस्टम का कार्य जल्दी ही आरंभ कर दी जाएगी. कई जगह ड्रेन संकरी हो गई,कई स्थानों से ड्रेन टूट गई है ,वहीं कई स्थानों पर ड्रेनेज न होने के कारण घरों का पानी सड़कों पर फैलता है ,जिसे देखते हुए ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया जाएगा .उन्होंने बताया कि रानीगंज के खस्ता हाल पीएन मालिया रोड का निर्माण का कार्य जल्दी ही आरंभ कर दी जाएगी .इसके अलावा रानीगंज बोरो कार्यालय से रानीगंज रेलवे स्टेशन तक जर्जर सड़क का निर्माण का कार्य जल्दी की जाएगी. उन्होंने बताया कि रानीगंज के पंजाबी मोड में हल्की सी बारिश के कारण जल जमाव की समस्या का समाधान के लिए वहां पर कलवर्ट का निर्माण आरंभ कर दी गई है . इस कलवर्ट को वहां के हाई ड्रेन से जोड़ दी जाएगी, जिससे रामबगान एवं 6-7 नंबर कॉलोनी का पानी का निकासी इस हाई ड्रेन से होगी , जिससे वहां की जल जमाव की समस्या का समाधान होगी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा रानीगंज बोरो क्षेत्र के अन्य कई विकास के 2024 में की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात