राष्ट्रीय राजमार्ग 19 बोगड़ा और चांदा के बीच दो चक्का वाहन और चार चक्का वाहन के भिड़त में दो युवक हुए घायल







जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 बोगड़ा और चांदा के बीच शमशान कालिमंदिर के समीप दो चक्का वाहन और चार चक्का वाहन के आपसी भिड़त में दो चक्का वाहन पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर हालत में दोनों युवको को श्रीपुर फाड़ी की पुलिस ने आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. चार चक्का वाहन के चालक ने बताया कि काली मंदिर के तरफ से एक टोटो निकल कर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर चढ़ रहा था, उस टोटो को बचाने के दौरान पीछे से तेज रफ़्तार से आ रहे दो चक्का वाहन से भिड़ंत हो गई. दो चक्का वाहन में दो व्यक्ति सवार थे. पीछे बैठे युवक रानीगंज के राजबाड़ी के रहने वाले है, जिसका नाम भूपिंदर मिश्रा (21) है.इसके दोनों पैर पूरी तरह टूट चुके है और दूसरा उदीप नारयण चटर्जी (22) इसके सर पर गहरी चोट है . इन दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अधूरे कार्य के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है रविवार को जो घटना घटी है ,वह टोटो के कारण हुई है. देखा जा रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर टोटो काफी ज्यादा संख्या में चल रहे हैं, जिसके कारण अक्सर दुर्घटना घट रही है. प्रशासन ने राष्ट्रीय राज्यमार्ग 19 के ऊपर टोटो आवागमन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, परन्तु प्रशासन को नजर अंदाज कर ऑटो और टोटो चालक राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर चल रहे हैं. राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर टोटो और ऑटो की कुछ महीने तक धर - पकड़ भी की गई थी ,जिसके कारण टोटो और ऑटो चालकों में भय का वातावरण बना हुआ था ,जिसके कारण यह लोग टोटो और ऑटो को चलाना बन्द कर दिए थे, परन्तु फिर से ये लोग बेखौफ होकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर टोटो और ऑटो चला रहे है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर