ग्रामीण इलाके से बरामद हुआ जहरीला रसेल वाइपर, दहशत में स्थानीय लोग



सालानपुर-जीतपुर उत्तरमपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत प्रान्तपल्ली इलाके में एक खाली जगह से जहरीला रसेल वाइपर सांप बरामद किया गया है। सबसे जहरीले सांपों को देख स्थानीय लोग में दहशत का माहौल है। स्थानीय एक सांप बचावकर्ता एंव क्षेत्र के निवासी तन्मय घोष ने सांप को सुरक्षित तरीके से बरामद किया गया है। गुरुवार पंचायत भवन में वन विभाग को सौंप दिया गया। सांप की लंबाई करीब साढ़े तीन फुट बताई जा रही है, बता दे रसेल वाइपर दुनिया के सबसे जहरीले सांप में से एक है। 





तन्मय घोष ने शिकायत किया कि जिस जगह से सांप को पकड़ा गया है , वह सोसायटी की जमीन है, जिसे सरकार से बेघर लोगो को कम कीमत में दिया गया था। परन्तु कुछ लोग जमीन को खरीद कई वर्षों से छोड़ रखा है और आस पास के फ्लैट में रह रहे है। जिससे खाली परी जमीन पर जंगल हो गया है, जिससे जहरिले साँप का घर बन गया है। उनकी शिकायत है कि कुछ बदमाशों ने उक्त जगह को अपना घर बना रखा है।

 प्रधान तापस मंडल एंव उप प्रधान सुरजीत मोदक ने मामले को लेकर जमीन मालिकों के साथ बैठक पर खाली परी जमीनों को साफ एंव घर बनाने की अपील की।  

मामले में पंचायत प्रधान तापस मंडल ने कहा कि कुछ लोगो ने सोसायटी की जमीन खरीदे कर बिना घर बनाये खाली रखा है। जिससे जंगल बनता जा रहा है। इलाके में मच्छर बढ़ रहे हैं और ऐसा जहरीला सांप बरामद हो रहा है। मैंने सोसायटी के सदस्यों से कहा कि तुरंत सफाई करें, और घर बनाये। नही तो पंचायत कार्रवाई करने को बाध्य होगी।

उपप्रधान सुरजीत मोदक ने कहा कि इस सोसायटी में कई लोगों के पास जमीन है, जिन्होंने बिना घर बनाये ही जमीन छोड़ रखी है, नतीजतन, जंगल हो जाने से क्षेत्र में जहरीले सांप घूम रहे है। साथ ही हमें जानकारी मिल है कि उस जंगल में विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं। हमनें मामले को लेकर प्रशासन को सूचना दी है। जमीन मालिकों से तत्काल मकान बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल