मेयर विधान उपाध्याय ने किया छठ घाटों का दौरा





 आसनसोल-आने वाले छठ को लेकर आसनसोल नगर निगम की तरफ से जोर शोर से तैयारी की जा रही है. आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय बर्नपुर में दामोदर नदी छठ घाट का जायजा लेने पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर बोरो चेयरमैन सहित नगर निगम के तमाम कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित से मेयर ने इस छठ घाट के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और तैयारीयों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल नगर निगम की तरफ से छठ से पहले सभी घाटों की साफ सफाई की जा रही है, ताकि किसी भी छठव्रति को कोई असुविधा ना हो .इसके साथ ही अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से हमेशा हर त्योहार से पहले इस तरह की तैयारी की जाती है .मेयर का कहना था कि 40 टेंडर हो चुके हैं जिसके तहत आने वाले समय में 250 घाट बनाए जाएंगे और हर एक घाट पर एक हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा .उन्होंने विपक्षी दलों के आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ आलोचना करना है. सार्थक काम सिर्फ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस प्रशासन ही करती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता