निघा ओसीपी में मैन्युअल कोयला लोडिंग की मांग पर किया गया प्रदर्शन




 जामुड़िया : ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के श्रीपुर एरिया अधीन शिवडांगा मोड़ स्थित निघा ओसीपी पेंच में वहां पर रहने वाले स्थानीय सैकड़ो महिला पुरुषों ने मैनुअल लोडिंग की मांग पर प्रदर्शन किया. जिसकी वजह से इस ओसीपी मे घंटों तक परिवहन पूरी तरह से ठप्प हो गया . घटना की खबर पाकर ईसीएल के मैनेजमेंट सुरक्षा कर्मी एवं सीआईएसएफ जवान सहित श्रीपुर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित किया. स्थानीय ग्रामवासी आरती बाउरी ने कहा कि बीते कुछ महीने से हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन एवं ईसीएल के पदाधिकारियों ने हमें आश्वासन देकर आंदोलन को रोक कर रखा था लेकिन आज हमलोगों ने जब ओसीपी में पहुँच कर प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया तो प्रबंधन की आनाकानी फिर से शुरू हो गया, जिसकी वजह से आज स्थानीय आसपास ग्राम के रहने वाली सैकड़ों महिलाओं ने उत्पादन एवं परिवहन ठप्प कर विरोध प्रदर्शन किया . स्थानीय राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बीते तीन महीने से प्रबंधन आनाकानी कर रही है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों का गुस्सा प्रबंधन के प्रति फुट पड़ा है ,हालांकि प्रबंधन ने आज आश्वासन दिया है कि काली पूजा के बाद मैनुअल लोडिंग के माध्यम से स्थानीय लोगों का रोजगार दिया जाएगा. तब जाकर यह अंदोलन समाप्त हुआ . इस मुद्दे पर इस एरिया के इसीएल अधिकारी एके मजूमदार ने कहा कि आंदोलन की वजह से उत्पादन एवं परिवहन पर कोई प्रभाव नहीं हुआ है. प्रबंधन की ओर से स्थानीय लोगों को मैनुअल लोडिंग के माध्यम से रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा .इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों के आपस मे बैठ कर बातचीत की जायेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल