जामुड़िया-अहमदाबाद स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे विश्व कप के फाईनल मैच को लेकर पुरे देश मे भारत की जीत के लिये आज सुबह से ही यज्ञ और हवन का दौर शुरू हो चूका है, ऐसे में पश्चिम बंगाल भी भारत की जीत के लिये पीछे नहीं रही. पश्चिम बंगाल के कोने -कोने में भारत की जीत के लिये सुबह से ही यज्ञ और हवन क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं .इसी क्रम में जामुड़िया थाना मोड़ स्थित विवेकानंद युवा संघ क्लब की ओर से वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते इन क्लब के सभी सदस्यों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए भारत माता जय का नारा लगाया गया इसे लेकर जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि भारत क्रिकेट के सभी खिलाड़ियों के कड़ी मेहनत ओर लग्न के साथ सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को प्रस्त कर बहुत दिनो के बाद विश्व कप मे भारत के क्रिकेट खिलाड़ी प्रवेश किए हैं यह हमारे देश के लिए बहुत ही गर्व का विषय है ओर यह फाइनल इतने अच्छे दिनो में किया जा रहा है कि आज छटपर्व का प्रथम अर्घ्य है हमारा भारत जरुर ही जीतेगी उन्हीं के जीत के लिए वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना की गई इस मौके पर अजय पंडित प्रदीप यादव शिवजी पासी विजय पंडित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे


0 टिप्पणियाँ