आस्था का महापर्व छठ पूजा के प्रथम अर्घ्य के दिन छठ घाटों में भक्तों की भीड़ उमड़ी





रानीगंज-छठ पूजा हमारे देश के मुख्य पर्वो में से एक है. इस दौरान छठी माता और सूर्य देव की पूजा उपासना की जाती है. इस दौरान 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास रखा जाता है. रविवार को छठ पूजा का पहला अर्घ्य का दिन था, आज के दिन पूजा काफी धूम दिखी. रांनीगंज के बरदही घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. रानीगंज के बरदही छठ घाट में हजारों भक्तों की भीड़ सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी, वहीं दूसरी ओर जेके नगर कंपनी तालाब छठ घाट में हजारों भक्तों की भीड़ छठ पूजा के लिए उमड़ी, जहां पूजा की काफी धूम और रौनक देखने को मिली.छठ व्रतियों के साथ भक्तों और कांधे पर डाला और पूजन सामग्री ले जाते दिखे.रानीगंज के दामोदर नदी के मथुरा चंडी घाट में रांनीगंज थाना की पुलिस द्वारा छठ व्रतियों की सुविधा हेतु चुस्त व्यवस्था देखी गयी.

इसके अलावा रांनीगंज के बुजीर बांध में जागृति संघ द्वारा इस घाट पर बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य देवता की मूर्ति स्थापित की गयी. पंडित पोखर ,हाथी बांध तालाब एवं अन्य तालाबो में भी छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर