सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की हुई मौत








रानीगंज-रानीगंज के शिशु बागान मोड़ इलाके में बुधवार की शाम हुए एक सड़क हादसे में देवाशिष साव नामक तकरीबन 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि देवाशीष एक बाइक पर पीछे बैठकर जा रहा था तब अचानक एक बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिर गए, और बस ने देवाशीष को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई . बताया जा रहा है कि देवाशिष साव महावीर कोलियरी इलाके का रहने वाला था और वह बाइक पर किसी के साथ पीछे बैठकर पंजाबी मोड से रानीगंज बाजार की तरफ आ रहा था जब यह हादसा हुआ .यह बाइक किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और देवाशिष के शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.इस घटना के पश्चात लगभग एक घण्टा तक रास्ता जाम रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर